Jharkhand: सीएम आवास में JMM का मिलन समारोह, 3000 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता, चंपाई सोरेन ने कही ये बात

jmm milan samaroh at champai soren residence cmo
Jharkhand News: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झामुमो के मिलन समारोह में 3000 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. इस अवसर पर सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन को प्रताड़ित किए जाने के विरोध में यह एक जनआंदोलन की शुरुआत है.
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजधानी रांची के कांके रोड स्थित आवास में लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का मिलन समारोह हुआ. समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड के चीफ मिनिस्टर ने कहा कि हेमंत सोरेन को केंद्र प्रताड़ित कर रहा है. इसके विरोध में झामुमो का यह मिलन समारोह एक जनआंदोलन है. समारोह में 3000 लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली.
JMM मिलन समारोह में 3 हजार युवाओं ने थामा पार्टी का झंडा
रविवार (25 फरवरी) को सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि झामुमो मिलन समारोह (JMM Milan Samaroh) में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के साथ-साथ अलग-अलग दलों के हजारों लोगों ने पार्टी का दामन थामा. करीब 3 हजार युवाओं, जिनमें महिलाएं भी हैं, ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था जताते हुए झामुमो का झंडा थामा. झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन और झामुमो के रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
Table of Contents

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और विनोद कुमार पांडेय ने किया युवाओं का स्वागत
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो का दामन थामने वाले सभी लोगों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया. चंपाई सोरेन ने कहा कि आंदोलनकारियों की बदौलत हमें झारखंड राज्य मिला है. जिस तरीके से हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काम कर रहे थे, उससे विपक्षी दल के लोग घबरा गए थे. हमारे युवा सीएम ने सुदूर गांवों तक योजना को पहुंचने का काम किया. इसी से केंद्र की भाजपा सरकार बौखला गई. उसने साजिश के तहत झामुमो के लोकप्रिय नेता को जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि आज का यह मिलन समारोह एक जनआंदोलन की शुरुआत है. आने वाले दिनों में यह बड़ा रूप लेगा.

Jharkhand: रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक ने भी किया संबोधित
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने भी पार्टी का पट्टा पहनाकर युवाओं का पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नए सदस्यों के साथ भी पार्टी हर स्तर पर केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी. झामुमो के रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जिस तरीके से हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर जेल भेजा है, उसके खिलाफ युवाओं का आक्रोश आप देख रहे हैं. आपलोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है. आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा. झारखंड के लोगों को हम पार्टी से जोड़ते रहेंगे और जनता के हित में उनकी आवाज को बुलंद करते रहेंगे.

झामुमो के मिलन समारोह को इन्होंने किया संबोधित
मिलन समारोह में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानंद बेदिया, रामशरण तिर्की, डॉ तालकेश्वर महतो, जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह देवल, बबलू राम एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

झामुमो की सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोग
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुो) की सदस्यता लेने वाले प्रमुख लोगों में आदिवासी सेना के अलविन लकड़ा, विकास तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, झारखंड पार्टी के अंशु लकड़ा, बच्चन उरांव, योगेश भगत, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के शशि टुटी, रामकुमार नायक, दीपक लकड़ा, आजसू के लक्ष्मी बैठा, अनीता टोप्पो, महताब अंसारी, अबुतालीब अंसारी, मोहसिन अख्तर, फिरोज अंसारी, मुंतजिर खान, निशांत कच्छप, पवन तिग्गा, रश्मि टोप्पो, अर्पण इंदवार, नजरुल हक व अन्य हजारों लोग शामिल थे.

Read Also : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बोले- ऐसा खुशहाल प्रदेश बनायेंगे, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




