ePaper

पदभार संभालते ही एक्शन में दिखीं झारखंड की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, अफसरों को दिए ये निर्देश

Updated at : 09 Jul 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

अधिकारियों के साथ बैठक करतीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड की कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. इसके बाद उन्होंने उच्च स्तरीय बैठक की और अफसरों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता नहीं बरतें. उसमें तेजी लाएं.

विज्ञापन

रांची: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को कार्यभार संभाला. इसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. उन्होंने अफसरों को किसानों को सीधा लाभ पहुंचानेवाली योजनाओं में तेजी लाने का निर्दे‍श दिया. उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कृषि ऋण माफी योजना के तहत 2 लाख रुपए माफ करने और कृषक मित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट में लाने का निर्देश दिया.

कृषि ऋण माफी योजना का प्रस्ताव कैबिनेट में लाएं

सरकार द्वारा चलायी जा रही कृषि ऋण माफी योजना के तहत 50,000 रुपए तक का Standard KCC Loan की राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा. कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि विभाग इस योजना के क्रियान्वयन के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव जल्द पेश करें.

कृषक मित्रों के मानदेय में होगी बढ़ोत्तरी

कृषक मित्रों के मानदेय को 1000 रुपए से 2000 रुपये प्रति माह बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री द्वारा जल्द प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया गया.

योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रखंड स्तर पर विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सीधा लाभुक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रखंड स्तर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया.

तालाब जीर्णोद्धार योजना के तहत बढ़ाएं तालाबों की संख्या

कृषि मंत्री ने तालाब जीर्णोद्धार योजना अन्तर्गत तालाबों की संख्या बढ़ाने एवं वर्तमान Percolation Tank (PT) में संशोधन करने का सुझाव दिया, ताकि योजना के सफल क्रियान्वयन में गति लायी जा सके.

बीज ग्राम पुनरुद्धार को लेकर निर्देश

मंत्री ने बीज ग्राम के पुनरूद्धार के संबंध में कृषि निदेशक को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में चल रहे बीज ग्राम को फिर से Active करने के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करें, ताकि अच्छे कार्य करने वाले बीज ग्रामों की सेवा ली जा सके.

ऊंची कीमत पर उर्वरकों की बिक्री पर लगाएं रोक

कृषि मंत्री ने कृषि निदेशक को निर्देश दिया कि उर्वरकों की नियत दर से ऊंची दर पर बिक्री किये जाने पर रोक लगाएं. इसके साथ ही नकली उर्वरकों की बिक्री रोकने पर भी सख्त कदम उठाएं.

वर्षापात में देखी गयी है कमी

झारखंड में अभी तक वर्षापात की कमी देखी गयी है. वर्षापात में कमी के मद्देनजर Robust Contingency Plan तैयार कर सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होने पर Best Mitigation Measures के क्रियान्वयन के लिए विभाग को तैयार रहना चाहिए. मंत्री ने निर्देश दिया कि वर्तमान में चल रहे CHC केन्द्रों का कार्यकलाप की समीक्षा कर ली जाए. इसके साथ ही केन्द्रों का निरीक्षण किया जाए. यह भी सुनिश्चित किया जाय की सभी CHC केन्द्र सुचारू रूप से चलें एवं Non funded CHC को बंद करते हुए नए और अच्छे Farmer Group को CHC चलाने का कार्य दिया जाए.

लैम्प्स/पैक्स को लेकर दिया निर्देश

लैम्प्स/पैक्स को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में कृषि मंत्री ने निर्देश दिया कि Defunct लैम्प्स/ पैक्स की जगह पर नए लैम्प्स व पैक्स को विकसित किया जाए. इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लैम्प्स/पैक्स को MSP पर धान अधिप्राप्ति के लिए केन्द्रों के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया.

Also Read: Jharkhand News: किसानों के 2 लाख रुपए तक के लोन होंगे माफ, राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बोले मंत्री बादल पत्रलेख

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola