घर से 50 हजार नकद समेत पांच लाख के जेवरात की चोरी

Updated at : 04 Jul 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
घर से 50 हजार नकद समेत पांच लाख के जेवरात की चोरी

थाना क्षेत्र के लोवाडी़ह स्थित लीची बगान में चोरों ने एक घर में खिड़की का ग्रिल तोड़कर धावा बोला और 50 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गये.

विज्ञापन

नामकुम. थाना क्षेत्र के लोवाडी़ह स्थित लीची बगान में चोरों ने एक घर में खिड़की का ग्रिल तोड़कर धावा बोला और 50 हजार रुपये नकद समेत पांच लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गये. इस मामले में भुक्तभोगी नीलम कविता मिंज ने प्राथमिकी दर्ज करायी. जानकारी के अनुसार बुधवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे. गुरुवार कि सुबह सोकर उठे, तो देखा कि दूसरे कमरे की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है. वहीं कमरे में रखे अलमीरा के सारे सामान बिखरे पड़े थे. अपराधी 50 हजार रुपये नकद व गहने की चोरी कर चुके थे. महिला के अनुसार घर में घुसने से पहले चोरों ने उनके कुत्ते को कुछ सुंघा दिया था, जिससे वह बेहोश हो गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola