crime news : ज्वेलरी दुकान से 15 लाख के जेवरात व चाय दुकान से डेढ़ लाख रुपये की चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 12:05 AM

विज्ञापन

कांटाटोली नेताजी नगर के समीप स्थित विजय ज्वेलर्स नामक दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन

रांची़ लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली नेताजी नगर के समीप स्थित विजय ज्वेलर्स नामक दुकान के शटर का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब 15 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. वहीं ज्वेलरी दुकान से सटे मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी मो नईम की चाय दुकान के शटर का ताला तोड़कर 10 किलोग्राम चाय और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद चुरा लिये. घटना को लेकर ज्वेलरी दुकान की संचालिका महिला केएम मल्लिक रोड निवासी सोनी देवी ने लोअर बाजार थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस दुकान के समीप लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग ढूंढने का प्रयास कर रही है. सोनी देवी के अनुसार वह रात में दुकान बंद कर घर चली गयी थी. इस दौरान दुकान में सभी सामान सुरक्षित थे. जब वह सुबह में दुकान खोलने पहुंची, तब दुकान के शटर का ताला टूटा पाया. अंदर जाकर जांच करने पर चांदी के करीब 12 किलोग्राम 376 ग्राम जेवरात और सोने के 70 ग्राम 890 मिलीग्राम जेवरात गायब मिले. वहीं दुकान से सटे चाय की दुकान की जांच करने पर नकद डेढ़ लाख रुपये और 10 किलो चाय के चोरी होने की जानकारी मिली. घटना की सूचना देने के बाद पुलिस ने दुकान आकर मामले की जांच की. महिला के अनुसार चोरी गये जेवरात का वजन अधिक भी हो सकता है, क्योंकि जो तैयार जेवरात हॉल सेलर के पास से बेचने के लिए लाये जाते हैं, उन्हें बिना वजन किये ही सजाकर रख दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola