Ranchi News : फ्लैट का ताला तोड़कर 12 लाख के जेवरात की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 12:43 AM
Ranchi News : लोअर वर्धमान कंपाउंड में कोयल इंक्लेव अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी
रांची. लोअर वर्धमान कंपाउंड में कोयल इंक्लेव अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी कर ली गयी. चोरों ने करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली. घटना को लेकर फ्लैट में रहने वाले डॉ सौरभ कुमार बेसरा ने बुधवार को लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार डॉ सौरभ कुमार बेसरा ने पुलिस को बताया है कि वह एक सितंबर को परिवार के साथ मुंबई जाने के लिए निकल गये थे. इसके बाद वह बुधवार की सुबह 9.20 बजे जब अपने फ्लैट पहुंचे, तो उन्हें ताला गायब मिला. इसके अलावा इंटरलॉक लगा हुआ था. जिसे तोड़कर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि फ्लैट के दो कमरों में रखा पूरा सामान बिखरा पड़ा है.
घटना में एक से अधिक चोरों का हाथ
जांच के दौरान उन्हें पता चला कि सोने के दो कंगन, सोने की एक हार, सोने की अंगूठी, चेन, बालियां, अंगूठी और चांद के जेवरात गायब हैं. जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इस घटना में एक से अधिक चोरों का हाथ हो सकता है. इधर पुलिस को जांच के दौरान इस बात की आशंका है कि शिकायतकर्ता के फ्लैट से बाहर होने से संभवत: रेकी के बाद चोरी की गयी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










