झारखंड का वुहान बनने की राह पर जमशेदपुर : भाजपा

प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर में कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण और अव्यवस्था को लेकर सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाया है. प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जमशेदपुर अब झारखंड का वुहान शहर बनने की राह पर है
रांची : प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर में कोरोना के तेजी से फैलते संक्रमण और अव्यवस्था को लेकर सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाया है. प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जमशेदपुर अब झारखंड का वुहान शहर बनने की राह पर है. सरकार को स्थिति की समीक्षा करते हुए लोकहित में कठोर निर्णय लेने की जरूरत है.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह शहर में संक्रमण बेक़ाबू और तैयारियां बेबस नजर आ रही है. यहां व्यवस्था पर कोरोना वायरस हावी है. भाजपा ने कम्युनिटी ट्रांसफर के खतरे को टालने के निमित्त भी प्रशासन को ठोस निर्णय लेने की सलाह दी है.
उन्होंने कहा कि जुलाई माह में झारखंड में औसत मृत्यु दर प्रति दिन दो व्यक्ति हो चुकी है. जमशेदपुर शहर में पिछले 24 घंटों में नौ लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 100 से ज़्यादा लोग पॉज़िटिव पाये गये हैं.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




