Jamshedpur News : विधायक ने उठाये जनता के मुद्दे, टाटा स्टील यूआइएसएल ने दिया समाधान का भरोसा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

मशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक आरके सिंह के साथ उनके कार्यालय में अहम बैठक की.

विज्ञापन

विधायक पूर्णिमा साहू ने की टाटा स्टील यूआइएसएल के जीएम के साथ बैठक

Jamshedpur News :

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआइएसएल के महाप्रबंधक आरके सिंह के साथ उनके कार्यालय में अहम बैठक की. बैठक में जल प्रबंधन, विद्युत, जन स्वास्थ्य, सड़क एवं भवन निर्माण, सीवेज और पार्क विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही पूर्वी विधानसभा के सातों मंडल के भाजपा अध्यक्ष भी शामिल हुए. बैठक में विधायक ने टाटा कमांड एरिया में बिजली, पेयजल, सड़क, जल निकासी और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए नागरिक सुविधाओं को अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाना जरूरी है.

पूर्णिमा साहू ने विशेष रूप से नये बिजली और पानी कनेक्शन में हो रही देरी पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि लोग लंबे समय से आवेदन देकर परेशान हैं. विभागीय प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाकर लंबित मामलों का जल्द निष्पादन किया जाना चाहिए. बैठक में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती, जर्जर सड़कें, सीवेज जाम, नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं पर भी चर्चा हुई. भाजपा मंडल अध्यक्षों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपे.

इस पर यूआइएसएल के जीएम आरके सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं की विभागवार समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना बनायी जायेगी और जल्द समाधान किया जायेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola