रांची : प्रभात खबर के प्रधान संपादक को धमकी मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर समेत ये लोग हुए सस्पेंड

प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी और वरीय स्थानीय संपादक विजय पाठक को रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से से धमकी दिए जाने के मामले में शुक्रवार (पांच जनवरी) को बड़ी कार्रवाई हुई है. जेलर प्रमोद कुमार के साथ-साथ दो अन्य लोगों को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी और वरीय वरीय स्थानीय संपादक विजय पाठक को रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से से धमकी दिए जाने के मामले में शुक्रवार (पांच जनवरी) को बड़ी कार्रवाई हुई है. जेलर प्रमोद कुमार के साथ-साथ दो अन्य लोगों को भी सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जाता है कि प्रधान संपादक और वरीय स्थानीय संपादक का फोन नंबर फीड करने में इन दोनों की भूमिका थी. जेलर प्रमोद कुमार के अलावा कम्प्यूटर ऑपरेटर और सीनियर वार्डन (उच्च कक्षपाल) अवधेश कुमार सिंह को इस मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. 29 दिसंबर को प्रधान संपादक और वरीय स्थानीय संपादक को होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल से योगेंद्र तिवारी ने फोन पर धमकी दी थी. वरीय संपादक की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद मामले की जांच शुरू हुई. केस की गंभीरता को देखते हुए मामले को सीआईडी के हवाले कर दिया गया. सीआईडी ने तत्परता से मामले की जांच शुरू की. एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच पूरी कर ली और इस मामले में कार्रवाई भी हो गई. इसके बाद आईजी जेल ने जेलर समेत तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया.
बिरसा मुंडा जेल से शराब माफिया योगेंद्र तिवारी ने दी थी धमकी
शराब माफिया योगेंद्र तिवारी ने पिछले दिनों प्रभात खबर के प्रधान संपादक एवं वरीय संपादक को फोन पर धमकी दी थी. वरीय संपादक विजय पाठक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस को सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया था. सीआईडी की रिपोर्ट के आधार पर आईजी जेल ने जेलर, कम्प्यूटर ऑपरेटर और सीनियर वार्डन को सस्पेंड कर दिया. इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जेलर से पूछताछ की थी. बता दें कि बिरसा मुंडा जेल से ईडी के अधिकारियों को भी पहले धमकी दी जा चुकी है.
Also Read: प्रभात खबर के प्रधान संपादक को होटवार जेल से धमकी मामले में ईडी की जेलर से लंबी पूछताछ, सौंपा फुटेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




