JAC Paper Leak Case: SIT या CID करेगी जांच, प्रस्ताव तैयार, जैक ने भेजी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Feb 2025 8:46 AM

विज्ञापन

JAC Board

JAC Paper Leak Case: जैक ने अपनी रिपोर्ट स्कूली शिक्षा विभाग को सौंप दी है. शिक्षा विभाग अब पेपर लीक मामले की जांच एसआईटी या सीआईडी से कराने की तैयारी में है. इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है.

विज्ञापन

रांची : मैट्रिक के प्रश्न पत्र आउट होने और अब तक की जांच के संबंध में जैक ने शनिवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को अपनी रिपोर्ट भेज दी. जैक ने रिपोर्ट में प्रश्न पत्र आउट होने और इसके बाद की गयी कार्रवाई की जानकारी विभाग को दी है. जिलों में चल रही जांच की स्थिति की जानकारी भी शिक्षा विभाग को दी गयी है.

एसआईटी या सीआईडी से जांच कराने की हो रही तैयारी

शिक्षा विभाग अब एसआईटी गठित कर या सीआईडी से इसकी जांच कराने की तैयारी कर रहा है. इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सहमति के बाद इसे गृह विभाग को भेजा जायेगा. सीएम की सहमति के बाद एसआइटी का गठन किया जायेगा या फिर सीआइडी को मामला सौंपा जायेगा.

जैक बोर्ड से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र था वायरल

मैट्रिक में विज्ञान विषय की परीक्षा 20 फरवरी को हुई थी, जबकि प्रश्न पत्र 18 फरवरी की रात से ही वायरल था. विज्ञान विषय का वायरल प्रश्न पत्र जैक के प्रश्न पत्र से पूरी तरह मिल गया था. इसके बाद जैक ने सभी जिलों के उपायुक्त को इसकी जांच के लिए पत्र लिखा था. जैक ने इस संबंध में कोडरमा, गिरिडीह व गढ़वा उपायुक्त को अलग से पत्र लिखा था. इन तीनों जिलों में पहले प्रश्न के वायरल होने की बात सामने आयी थी. तीनों जिलों में इसकी जांच की जा रही है.

एसआइटी गठन का निर्णय क्यों ?

प्रश्न पत्र आउट होने का मामला राज्य के अलग-अलग जिलों में सामने आया है. सभी जिलों में जिला स्तर पर इसकी जांच की जा रही है. अब तक जांच में पेपर कैसे व कहां से लीक हुआ, इसका खुलासा नहीं हो सका है. ऐसे में एसआईटी या सीआईडी की जांच से पूरे राज्य में एक एजेंसी के माध्यम से इसकी जांच हो सकती है. विभाग का मानना है कि इससे और बेहतर जांच होगा.

Also Read: 23 फरवरी को आपके शहर में कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola