ओवरऑल टॉप 100 में झारखंड के आइएसएम व बीआइटी मेसरा

Updated at : 12 Jun 2020 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
ओवरऑल टॉप 100 में झारखंड के आइएसएम व बीआइटी मेसरा

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने गुरुवार को वर्ष 2020 के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) रैंकिंग जारी किया है.

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने गुरुवार को वर्ष 2020 के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ) रैंकिंग जारी किया है. देश भर में ओवर ऑल टॉप 100 में झारखंड के दो संस्थान शामिल हैं, जबकि अन्य किसी विवि व संस्थान को स्थान नहीं मिला. आइएसएम धनबाद को टॉप सौ में 22वां स्थान अौर बीआइटी मेसरा को 85वां स्थान मिला है.

अोवरअॉल में आइआइटी मद्रास को पहला व इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ साइंस बेंगलुरु को दूसरा व आइआइटी दिल्ली को तीसरा स्थान मिला है. इस रैंकिंग में सबसे अंतिम पायदान पर बेंगलुरु यूनिवर्सिटी को मिला है.

विवि स्तर की रैंकिंग: विवि स्तर की रैंकिंग में भी बीअाइटी मेसरा का 66वां स्थान मिला है. वहीं इंजीनियरिंग कैटोगरी में आइएसएम धनबाद को टॉप 200 में 12वां स्थान मिला है. जबकि बीआइटी मेसरा को 38वां, एनआइटी जमशेदपुर को 79वां अौर निफ्ट रांची को 148वां स्थान मिला है.

मैनेजमेंट केटोगरी में एक्सएलआरआइ जमशेदपुर को नौवां स्थान मिला है जबकि आइआइएम रांची को 20वां स्थान मिला है. आइएसएम धनबाद को 29वां व बीआइटी मेसरा को 58वां स्थान मिला है. फार्मेसी में बीआइटी मेसरा को 16वां स्थान मिला है.

मेडिकल, डेंटल, लॉ व कॉलेज केटोगरी में झारखंड से टॉप में कोई संस्थान जगह नहीं बना पाया. इसी प्रकार आर्किटेक्ट में टॉप 20 में बीआइटी मेसरा को 13वां स्थान मिला. मेडिकल में एम्स नयी दिल्ली को पहला स्थान मिला है. इसी प्रकार फार्मेसी में जामिया हमदर्द नयी दिल्ली को पहला स्थान मिला है.

टॉप 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों में आइएसएम धनबाद का 12 वां, बीआइटी मेसरा का 38वां व एनआइटी जमशेदपुर का 79वां तथा निफ्ट रांची का 148वां स्थान

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola