नाबालिग से गलत हरकत का आरोप, थाना में हंगामा

Updated at : 17 Aug 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से गलत हरकत का आरोप, थाना में हंगामा

सुभाषनगर माइनस काॅलोनी डकरा में एक नाबालिग के साथ गलत हरकत करनेवालों को बचाने के आरोप

विज्ञापन

डकरा. सुभाषनगर माइनस काॅलोनी डकरा में एक नाबालिग के साथ गलत हरकत करनेवालों को बचाने के आरोप में रविवार देर शाम को कुछ लोग खलारी थाना में हंगामा खड़ा कर दिया. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि कॉलोनी में रहनेवाली एक महिला अक्सर बाहर से गलत गतिविधियों में संलिप्त लोगों को अपने यहां आमंत्रित करती है, जिसके कारण आसपास रहनेवाले लोग परेशान हैं. आज शाम को पड़ोस की एक नाबालिग के साथ बाहर से आये दो व्यक्ति ने गलत हरकत की. नाबालिग ने जब अपने परिजनों से आपबीती बतायी तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस नाबालिग का बयान ले रही थी, वही कॉलोनी की महिला से भी गलत हरकत करनेवाले व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही थी. इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो ने बताया कि तुरंत की घटना है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले का पता लगाया जा रहा है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी. हिरासत में ली गयी महिला का पक्ष नहीं मिल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola