Sports : फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बना विजेता

Updated at : 09 Apr 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
Sports : फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बना विजेता

इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन

रांची. फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चंदवे में मंगलवार को इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई. फाइनल में फातमा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज ने शहीद शेख भिखारी बीएड कॉलेज को हरा कर खिताब जीता. इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीएड व डीएलएड सत्र 2023-2025 व 2024-2026 के छात्रों ने हिस्सा लिया. इससे पहले कॉलेज की प्राचार्या डॉ मौसमी कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को खेल शपथ दिलायी. मंच का संचालन डीएलएड की विभागाध्यक्ष सुधा कुमारी ने किया. खेल का संचालन सहायक व्याख्याता प्रदीप कुजूर व सुमन टोप्पो ने किया. मौके पर काफी संख्या में छात्र और शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola