Indian Railways: गिरिडीह के लोगों को भारतीय रेल की सौगात, पारसनाथ में रुकेगी वंदे भारत ट्रेन

पारसनाथ जाने वालों को होगी सहूलियत. यहां भी रुकेगी रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस.
Indian Railways: गिरिडीह के लोगों को भारतीय रेल की सौगात मिलने जा रही है. भाजपा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आग्रह पर रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब पारसनाथ में भी रुकेगी.
Indian Railways: गिरिडीह जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जैनियों के सबसे बड़े तीर्थस्थलों में एक पारसनाथ में अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी रुकेगी. जी हां, रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब पारसनाथ स्टेशन पर भी रुकेगी.
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रेल मंत्री को लिखी थी चिट्ठी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आग्रह पर रेल मंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पत्र लिखकर आग्रह किया था कि रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव पारसनाथ स्टेशन पर भी दिया जाए.
रेल मंत्री ने भाजपा सांसद के आग्रह को किया स्वीकार
सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने 13 जुलाई को रेल मंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि जन आकांक्षाओं को देखते हुए झारखंड के गिरिडीह जिला स्थित पवित्र तीर्थ स्थल से जुड़े पारसनाथ स्टेशन पर रांची-वाराणसी वंदे भारत ए्क्सप्रेस ट्रेन का ठहराव दिया जाए. डॉ वाजपेयी के पत्र पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है.
Also Read : रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का क्या है रूट और समय, ये है लेटेस्ट अपडेट
डॉ वाजपेयी बोले- मोदी सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. डॉ वाजपेयी ने झारखंड की जनता की ओर से रेल मंत्री का इसके लिए आभार प्रकट किया है. डॉ वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है.
Also Read
रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का बदला रंग, अंदर के फीचर में भी कई बदलाव, जानें नया टाइम टेबल
Vande Bharat Express: जमशेदपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, चक्रधरपुर में है रैक
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




