ePaper

Indian Railways News: गर्मी छुट्टी से पहले बिहार, यूपी, दिल्ली व हैदराबाद जानेवाले परेशान

Updated at : 18 May 2024 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
indian railways trains full

Indian Railways News: ट्रेनों में नहीं मिल रहे टिकट. यात्री परेशान.

Indian Railways News: गर्मी छुट्टी में घूमने का प्लान बना चुके लोगों को टिकट नहीं मिल रहा है. बिहार, उत्तर प्रदेशष दिल्ली, हैदराबाद जाने वाली ट्रेनें फुल हैं.

विज्ञापन

Indian Railways News: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गईं हैं. ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है. यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है. रांची से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित अन्य शहरों को जाने वाले लोग परेशान हैं. लोगों को यात्रा के 15 दिन पहले भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है. लोग दूसरे विकल्प की भी तलाश कर रहे हैं.

  • 18 और 19 मई को आधा दर्जन से अधिक ट्रेन में वेटिंग
  • सीटें खाली रहने से कई स्पेशल ट्रेनों को किया गया था रद्द

Indian Railways ने गर्मी की छुट्टियों में की थी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

भारतीय रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन सीटें खाली होने के कारण कई स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. वहीं पैसेंजर एसोसिएशन का कहना है कि ट्रेन की समय-सारिणी रांची और हटिया स्टेशन पर देर रात होने के कारण लोगों ने उन ट्रेनों में टिकट आरक्षित नहीं कराया.

किस ट्रेन में कितनी वेटिंग

  • ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 18 मई को स्लीपर में 58 वेटिंग, थर्ड एसी में 31 वेटिंग. वहीं 19 मई को स्लीपर में 54 वेटिंग व थर्ड एसी में 32 वेटिंग है.
  • ट्रेन संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में 18 मई को स्लीपर में 85 वेटिंग, थर्ड एसी में 34 वेटिंग. 19 मई को स्लीपर में 74 वेटिंग, थर्ड एसी में 51 वेटिंग.
  • ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस में 18 मई को स्लीपर में 14 वेटिंग, थर्ड एसी में वेटिंग 08. वहीं 19 मई को स्लीपर में 19 आरएसी व थर्ड एसी में 19 वेटिंग.
  • संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन में 18 मई को स्लीपर में 65 वेटिंग, थर्ड एसी में 29 वेटिंग. वहीं 19 मई को स्लीपर में 69 वेटिंग व थर्ड एसी में 16 वेटिंग.
  • ट्रेन संख्या 18637 हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस में 18 मई को स्लीपर में वेटिंग 273 और थर्ड एसी में 73 वेटिंग है.

बर्धमान, टाटानगर और खड़गपुर की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

रांची रेल डिवीजन में विकास कार्यों को लेकर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. बर्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू ट्रेन 18 व 20 मई को बोकारो स्टेशन तक ही आएगी और वहीं से रवाना होगी. टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 18 व 20 मई को पुरुलिया तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 18 व 20 मई को आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. वहीं, आनंदविहार-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवे होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें : Indian Railway News: झारखंड से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द तो कई के रूट में बदलाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन