ePaper

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, ओडिशा जाने वाली इतनी ट्रेनें हो गईं रद्द

Updated at : 16 Jan 2025 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News 16 January 2025

झारखंड से ओडिशा जाने वाली कई ट्रेनें हुईं रद्द.

Indian Railways: झारखंड से बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. खासकर मधुबनी जाने वालों के लिए. वहीं, ओडिशा जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कैंसल ट्रेनों की लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

Indian Railways: बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. वहीं ओडिशा जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. इसलिए अगर आपने झारखंड से ओडिशा जाने की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके काम की है. खासकर उन लोगों के लिए, जो राउरकेला या झारसुगुड़ा जाने वाले हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से जानकारी दी गई है कि झारखंड की राजधानी रांची से होकर चलने वाली राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस और जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को यात्रा करने में परेशानी न हो. वहीं, रांची के हटिया से ओडिशा जाने वाली 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

इन ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई गई

रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से से होकर चलने वाली ट्रेनों में अस्थायी तौर पर कोच की संख्या बढ़ाई गई है.

  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन में 17 फरवरी 2025 तक सेकेंड स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.
  • 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस में 16 जनवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

ओड़िशा जाने वाली इन ट्रेनों को कर दिया गया रद्द

रांची रेल मंडल के सीपीआरओ ने बताया कि कानारोवां-टाटी-परबाटोनिया रेलखंड पर विकास कार्य की वजह से ब्लॉक लिया जाएगा. इसलिए निम्न ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

  • 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 18 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
  • 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन 17 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.
  • 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन 17 जनवरी 2025 और 18 जनवरी 2025 को रद्द रहेगी.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: चंद्रू फॉल बनेगा पर्यटन स्थल, मन मोह लेगी पहाड़ियों से बहती है कोनार की कलकल धारा

5 दिन में बन रहा 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

16 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, आपके यहां क्या है आज का रेट, देखें

पीएलएफआई का एरिया कमांडर लोहरदगा से गिरफ्तार, भाभी बोली- सरेंडर करने वाला था कृष्णा यादव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन