5 दिन में बन रहा 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड का मौसम.
Jharkhand Weather: 5 दिन के अंदर बैक टू बैक 2 पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमोत्तर भारत में देखने को मिलेगा. अगले 5 दिन झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें.
Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में है. समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ भी दिख रहा है. आने वाले दिनों में 5 दिन के अंदर 2-2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर पश्चिमोत्तर भारत में देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. कहा है कि 18 जनवरी को पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमोत्तर भारत में देखने को मिलेगा. 22 जनवरी 2025 से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाना शुरू कर देगा.
5 दिन तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
रांची के मौसम केंद्र ने गुरुवार (16 जनवरी 2025) को जो मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें भी यही बात कही गई है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि आने वाले अगले 5 दिन तक झारखंड में मौसम कैसा रहने वाला है. उन्होंने बताया कि 5 दिन तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है. इसके बाद आसमान में बादल छाये रह सकते हैं.
18 जनवरी को झारखंड में छाया रहेगा कोहरा या धुंध
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 18 जनवरी 2025 को झारखंड में सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. 19 जनवरी 2025 को भी झारखंड में सुबह में कोहरा छाये रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 19 जनवरी को सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा. बात 20 जनवरी 2025 के मौसम की करें, तो इस दिन सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. 21 जनवरी को आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद है. हालांकि, सुबह में कोहरा या धुंध भी रहेगा.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
चाईबासा का उच्चतम तापमान सबसे अधिक
अभिषेक आनंद ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. कहीं-कहीं हल्के दर्जे का कोहरा देखा गया. पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक और हजारीबाग का न्यूनतम तापमान झारखंड में सबसे कम रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेंटीग्रेड और हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें
मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल खुलेगा, बीडीओ-सीओ को मिलेगा लॉग-इन
पीएलएफआई का एरिया कमांडर लोहरदगा से गिरफ्तार, भाभी बोली- सरेंडर करने वाला था कृष्णा यादव
मौसम की मार : बिजली की मांग बढ़ी, विमान यात्री हुए परेशान
16 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, आपके यहां क्या है आज का रेट, देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




