ePaper

मौसम की मार : बिजली की मांग बढ़ी, विमान यात्री हुए परेशान

Updated at : 16 Jan 2025 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather hits air services electricity

Jharkhand Weather: झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से बिजली की खपत बढ़ गी है, तो विमान सेवाएं भी हर दिन प्रभावित हो रहीं हैं. लेटेस्ट अपडेट पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से झारखंड में मौसम की मार झेलनी पड़ रही है. बिजली की डिमांड बढ़ गई है. विमान यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. ठंड के कारण झारखंड में बिजली की मांग 600 मेगावाट तक बढ़ गई है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हर दिन विमान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. कोहरे की वजह से कभी विमान को डायवर्ट करना पड़ रहा है, तो किसी विमान को रद्द भी कर देना पड़ रहा है. फलस्वरूप यात्री परेशान हो जाते हैं.

2900 मेगावाट तक पहुंची झारखंड में बिजली की खपत

सबसे पहले बात बिजली के खपत की. झारखंड में आमतौर पर 2200 मेगावाट बिजली की खपत होती है. लेकिन, यह मांग बढ़कर 2800 और बुधवार को 2900 मेगावाट तक पहुंच गई. देश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण इंडियन एनर्जी एक्सचेंज पर दबाव बढ़ रहा है.

महंगी बिजली खरीदकर सप्लाई कर रही झारखंड सरकार

झारखंड को एक्सचेंज से बिजली खरीदने में सुबह में समस्या आ रही थी. इसलिए सिकिदरी हाइड्रो पावर से बिजली का उत्पादन करना पड़ा. झारखंड में बिजली की जितनी जरूरत है, उतना उत्पादन नहीं हो पा रहा है. फलस्वरूप इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से करीब 10 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली झारखंड सरकार को खरीदनी पड़ रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खराब मौसम की वजह से विमान सेवा प्रभावित, यात्री परेशान

खराब मौसम की वजह से बुधवार को कई विमान देर से रांची आये. कई विमानों ने विलंब से उड़ान भरी. सुबह में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की दृश्यता (विजिबिलिटी) 700 मीटर के आसपास थी. इसलिए विमानों को लैंडिंग में परेशानी होती. बुधवार को 25 विमानों ने रांची एयरपोर्ट पर उतरे और यहां से उड़ान भरी.

देर से आये ये विमान

  • मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 8:20 की जगह 9:18 बजे आया
  • पुणे-रांची इंडिगो विमान सुबह 8:25 की जगह 9:39 बजे आया
  • दिल्ली-रांची इंडिगो विमान सुबह 8:40 की जगह 9:52 बजे आया
  • कोलकाता-रांची इंडिगो विमान सुबह 8:50 की जगह 10:19 बजे आया
  • दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दिन के 10 की जगह 11:15 बजे आया
  • दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दिन के 12:15 की जगह 2:34 बजे आया
  • दिल्ली-रांची इंडिगो विमान दिन के 2:20 बजे की जगह 3:54 बजे आया.

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन विमानों ने देर से भरी उड़ान

  • रांची- मुंबई एयर इंडिया एक्सप्रेस सुबह 8:50 की जगह दिन के 10:14 बजे उड़ा
  • रांची- बेंग्लुरु इंडिगो विमान सुबह 8:55 की जगह 10:24 बजे उड़ा
  • रांची-दिल्ली इंडिगो विमान सुबह 9:10 की जगह 10:36 बजे उड़ा
  • रांची-कोलकाता इंडिगो विमान सुबह 9:20 की जगह 10:54 बजे उड़ा
  • रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सुबह 10:30 की जगह दिन के 12:14 बजे उड़ा
  • रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान 1:20 की जगह 3:25 बजे उड़ा
  • रांची-दिल्ली इंडिगो विमान 2:50 की जगह 4:48 बजे उड़ा
  • रांची-भुवनेश्वर इंडिगो विमान ने भी देर से उड़ान भरी

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह छाया रहा घना कोहरा, 24 घंटे में इतना गिरा रांची का तापमान

16 जनवरी 2025 को कहां मिल रहा सबसे सस्ता गैस सिलेंडर, आपके यहां क्या है आज का रेट, देखें

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola