यात्रीगण कृपया ध्यान दें! झारखंड आनेवाली ये प्रमुख ट्रेनें चल रही लेट, तो ये आज से रहेंगी रद्द

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

bihar train news

पटना से चलने वाली पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल (03253) और पटना हटिया पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस (18621) अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगी. आनंद-विहार रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12826) भी अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगी

विज्ञापन

Jharkhand News: देश के विभिन्न जगहों से ट्रेन के जरिये रांची आने वाले यात्रियों को कई बार ट्रेन के लेट लतीफा का सामना करना पड़ता है. इस वजह से कई यात्रियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में यात्रियों को ये उत्सुकता हमेशा बनीं रहती है कि कहीं मेरी ट्रेन देर तो नहीं है? इसलिए आज हम आपको बिहार और दिल्ली से रांची आने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्थिति से रूबारू करवाएंगे.

सबसे पहले हम बिहार से चलने वाली ट्रेन के बारे में बात करेंगे. पटना से चलने वाली पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल (03253) और पटना हटिया पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस (18621) अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगी. जबकि सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस (17007) अपने निर्धारित स्थान पर एक घंटे देर से पहुंचेगी.

उसी तरह दिल्ली से चलने वाली आनंद-विहार रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12826) भी अपने निर्धारित समय पर पहुंचेगी. वहीं नयी दिल्ली से ही चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस (20408) भी समय पर पहुंचेगी. लेकिन जम्मूतवी संबलपुर एक्सप्रेस (18310) अपने निर्धारित समय से देर पहुंचेगी.

हटिया से चलने वाली ये ट्रेनें कई दिनों के लिए रद्द

जनसंपर्क पदाधिकारी के मुताबिक 4 जनवरी 2013 से 9 जनवरी 2023 के बीच हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. इसके अलावा बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी 4 से 9 जनवरी 2023 तक रद्द रहेगी. हटिया-टाटानगर मेमू स्पेशल ट्रेन 8 जनवरी 2023 के तक रद्द रहेगी, जबकि टाटानगर-हटिया मेमू स्पेशल ट्रेन चार जनवरी 2023 से 9 जनवरी 2023 तक रद्द रहेगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola