झारखंड की संघमित्रा ने 3000 मीटर में जीता रजत

संघमित्रा ने 9:55.60 मिनट का समय निकाला.
रांची. झारखंड की संघमित्रा महथा ने बेंगलुरु में चल रहे इंडियन ग्रांप्री-3 में 3000 मीटर में रजत पदक जीता. संघमित्रा ने 9:55.60 मिनट का समय निकाला. इस स्पर्धा का स्वर्ण मध्यप्रदेश की आकांक्षा, जबकि कांस्य पदक महाराष्ट्र की प्राची ने जीता. संघमित्रा की इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय, आलोक मिश्रा,आशीष झा, सुखैर भगत, फादर रामू, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रवींद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा, बिनोद सिंह, योगेश यादव, आशु भटिया, अरविंद कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो, सरोज कुमार, अजीत साहू, अजय नायक, रणवीर सिंह, मुकुल टोप्पो, शशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










