आठ जोन में बांटा गया हिंदपीढ़ी को

Updated at : 16 Apr 2020 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
आठ जोन में बांटा गया हिंदपीढ़ी को

हिंदपीढ़ी में 13 कोरोना पॉजिटिव व एक की मौत को देखते हुए लॉकडाउन व निषेधाज्ञा को कड़ाई से पालन करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली.

विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी में 13 कोरोना पॉजिटिव व एक की मौत को देखते हुए लॉकडाउन व निषेधाज्ञा को कड़ाई से पालन करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली. हिंदपीढ़ी की सुरक्षा को लेकर एसएसपी अनीश गुप्ता ने देर रात गुरुनानक स्कूल के सभागार में कंट्रोल रूम में बैठक की. इसमें हिंदपीढ़ी को सुरक्षा की दृष्टि से आठ जोन में बांटा गया. ऑवर ऑल सुरक्षा का जिम्मा ट्रैफिक एसपी व डीडीसी को सौंपा गया है.

अब हिंदपीढ़ी में छह डीएसपी, थाना प्रभारी के अलावा छह इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे. एसएसपी ने बताया कि एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर 24 घंटे कंट्रोल रूम में रहेंगे. वह खाद्य आपूर्ति व मेडिकल जरूरत पर नजर रखेंगे. जबकि अन्य डीएसपी व इंस्पेक्टर हिंदपीढ़ी के हर जोन के सुरक्षा पर नजर रखेंगे. अब लॉकडाउन व निषेधाज्ञा तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निबेटेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola