श्री गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरेया में न्यू शिव शक्ति क्लब गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणेश पूजा का शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया
विज्ञापन
चान्हो.
चोरेया में न्यू शिव शक्ति क्लब गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणेश पूजा का शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. भक्तों ने शोभायात्रा निकाल कर गणपति बप्पा को अगले बरस फिर आने के वादे के साथ विदाई दी. इससे पहले गुरुवार की रात को जागरण हुआ. उदघाटन भाजपा नेता सन्नी टोप्पो व जिपस आशुतोष तिवारी ने किया. उन्होंने पंडाल में स्थापित गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली व तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा. मौके पर राकेश मिश्रा, धर्मप्रकाश मिश्रा, दिलीप गुप्ता, प्रभात कुमार, अखिलेश गुप्ता, सुनील साहू, शक्ति गुप्ता, मंटू गुप्ता, रवि गुप्ता, अमन गुप्ता, पवन साहू, राधेश्याम साहू, लखन साहू, छेदी साहू, सत्यनारायण साहू, पुजारी उमेश साहू, ब्रजेश साहू आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










