अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या की

Updated:
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या की

अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी.

विज्ञापन

खूंटी.

अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी. भतीजा को शक था कि उसकी मां के साथ चाचा का अवैध संबंध है. इसी शक पर उसने ईंट और डंडे से वार कर चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की है. पुलिस ने आरोपी भतीजे एतवा सोय को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार चाचा सामू सोय अपने घर में आराम कर रहा था. इसी क्रम में एतवा सोय ने उसपर ईंट और डंडे से हमला कर दिया. इसके बाद उसे घसीटते हुए बरामदा में ले जाकर सिर पर ईंट से वार कर जान ले ली. घटना के बाद आरोपी वहीं पर मौजूद रहा. चीखने की आवाज सुनकर एतवा की मां वहां पहुंची, लेकिन तब तक सामू की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. आरोपी को गिरफ्तार करने में अड़की थाना के कुंदन कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola