आइजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, आठ जवानों को सराहनीय सेवा पदक
झारखंड पुलिस
स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पुलिस पदक और आठ जवानों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
रांची . झारखंड कैडर के आईजी शैलेंन्द्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया गया है. इसकी घोषणा केंद्र सरकार ने कर दी है. सूचना के अनुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए पदकों की घोषणा की है, जिसमें झारखंड के कुल नौ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है. राज्य से एक अधिकारी को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (पीएसएम) और आठ जवानों को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) से नवाजा गया है.
आईजी के अलावा राज्य के आठ पुलिसकर्मियों को सेवा पदक
आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के अलावा राज्य के जिन आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक मिला है, उनमें सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार राय, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पूर्ण बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल नंद किशोर महतो, हवलदार योगेंद्र कुमार दास, कांस्टेबल औरंगजेब खान, कांस्टेबल संजय कुमार सिंह और महिला कांस्टेबल अनीता तिर्की शामिल हैं.बता दें कि इस वर्ष देशभर में कुल 301 वीरता पदक, 92 विशिष्ट सेवा पदक और 664 सराहनीय सेवा पदक की घोषणा की गई है.
ये भी पढ़ें: गहने-नकदी लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी पत्नी, पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







