आइसीएससी के 10वीं टॉपर ने बताया सफलता का राज

Published at :11 May 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीएससी के 10वीं टॉपर ने बताया सफलता का राज

आइसीएससी बोर्ड के टॉपर उत्कर्ष वैभव शुक्रवार को रेडियो धूम के शो धूम उलाला में शामिल हुए. आरजे समीर के साथ अपनी सफलता का राज बताया.

विज्ञापन

रांची़ आइसीएससी बोर्ड के टॉपर उत्कर्ष वैभव शुक्रवार को रेडियो धूम के शो धूम उलाला में शामिल हुए. आरजे समीर के साथ अपनी सफलता का राज बताया. संत थॉमस स्कूल के छात्र उत्कर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर झारखंड टॉपर बने हैं. उत्कर्ष ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है. परीक्षा के वक्त आठ-नौ घंटे की पढ़ाई से कुछ नहीं होता. वह प्रतिदिन दो से चार घंटे की पढ़ाई करता था. पढ़ाई में दादा और पूरे परिवार ने मदद की. पापा ने कभी तनाव में नहीं आने दिया. परीक्षा को हमेशा हल्के में लेने की बात कही. दोस्तों का पूरा सहयोग रहा और उनकी वजह से कभी ट्यूशन जाने की जरूरत नहीं पड़ी. दोस्तों ने सभी नोट्स आपस में बांटकर पढ़ाई की. उत्कर्ष ने बताया कि उसकी सफलता में शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा. खाली वक्त में साइकिलिंग, गाना सुनना पसंद है. अभी तक उसके पास न मोबाइल है न फेसबुक अकाउंट. खाली समय में भी किताबें पढ़ना पसंद है. उत्कर्ष का सपना इंजीनियर बनना और देश सेवा करना है. पढ़ाई के साथ साउथ की फिल्में और उसके कलाकार पसंद हैं. रेडियो सुनना भी पसंद है. रेडियो में आकर इंटरव्यू देना, एक अलग अनुभव रहा. बचपन से ही अनुशासन में रहना पसंद है. उत्कर्ष ने कहा कि झारखंड टॉपर बनने से काफी खुश है और आगे के मुश्किल सफर के लिए तैयार है. वह आगे भी कड़ी मेहनत करता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola