Hockey : मिजोरम को 3-1 से हरा कर झारखंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

Updated at : 06 Mar 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey : मिजोरम को 3-1 से हरा कर झारखंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी

विज्ञापन

रांची. झारखंड की टीम पंचकुला (हरियाणा) में खेली जा रही 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. गुरुवार को झारखंड ने अपने दूसरे मैच में मिजोरम को 3-1 से पराजित किया. झारखंड की ओर से संजना होरो (21वें) ने टीम के लिए पहला गोल दागा. वहीं, रानी टोप्पो ने मैच के 36वें और निराली कुजूर ने 47वें मिनट में गोल किया. मिजोरम की ओर से सिर्फ एक गोल हो सका. टीम की जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है. साथ ही क्वार्टर फाइनल के लिए शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola