ePaper

हॉकी इंडिया ने किया कैंप का विस्तार, झारखंड की पांचों खिलाड़ी बरकरार

Updated at : 14 May 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने किया कैंप का विस्तार, झारखंड की पांचों खिलाड़ी बरकरार

राष्ट्रीय शिविर को विस्तारित करते हुए 16 मई से 20 जून तक कर दिया गया है

विज्ञापन

रांची. साइ सेंटर बेंगलुरु में हॉकी इंडिया के द्वारा जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय शिविर तीन से 16 अप्रैल तक लगाया गया था. इस कैंप में झारखंड की पांच खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, बिनिमा धान, निराली कुजूर और निधा मिंज शामिल हैं. अब हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड को सूचित किया है कि इस राष्ट्रीय शिविर को विस्तारित करते हुए 16 मई से 20 जून तक कर दिया गया है. वहीं इस कैंप में शामिल झारखंड की पांचों खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है. इनमें से तीन खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा और बिनिमा धान 18 से 31 मई तक नीदरलैंड दौरे पर जायेंगी. वहां से लौट कर वो दोबारा कैंप में शामिल होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola