हाथियों के झुंड ने बुंडू में कई घरों को किया क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Aug 2024 10:30 PM
Birsa Munda
थाना क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र बुंडू के जंगलों में हाथियों के झुंड के डेरा जमाने से ग्रामीणों में दहशत है.
पिपरवार. थाना क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र बुंडू के जंगलों में हाथियों के झुंड के डेरा जमाने से ग्रामीणों में दहशत है. विगत घटनाओं के अनुभव के आधार पर ग्रामीणों ने गुरुवार की रात में हाथियों के आने की आशंका जतायी है. जानकारी के अनुसार झुंड में तीन बच्चे समेत 22 हाथी शामिल हैं. हाथियों ने बुधवार रात निकटवर्ती गांव बुंडू में काफी उत्पात मचाया. पांच ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर कमरे में रखे अनाज खा गये. इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है. हाथियों के झुंड ने मकई व धान की फसल को रौंद दिया और बर्बाद कर दिया. बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव व अंचल के अधिकारी बुंडू गांव पहुंच कर ग्रामीणों को हुए नुकसान का जायजा लिये. इधर, हाथियों के आने से किरिगड़ा, कोले, पड़रियाटांड़, पताल, पड़रिया, नगडुआ, हरगड़वा के लोग सामूहिक रूप से रात जगा करने को विवश हैं. ग्रामीण हाथियों के झुंड को दामोदर नद पार नहीं करने देने की योजना बना रहे हैं. वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने, हाथियों का रास्ता नहीं रोकने व उनसे छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










