JPSC पर फिर घिरी हेमंत सरकार, 2 साल पुराने पत्र को लेकर संजय सेठ ने उठाये बड़े सवाल
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ.फाइल फोटो
जेपीएससी की पूर्व अध्यक्ष के पत्र पर संजय सेठ ने हेमंत सरकार को घेरा. नियुक्तियों में देरी और प्रशासनिक लापरवाही पर सरकार से जवाब मांगा.
रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तत्कालीन अध्यक्ष डॉ नीलिमा केरकेट्टा द्वारा दो वर्ष पूर्व राज्य सरकार को लिखे गये पत्र को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है.
श्री सेठ ने कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष ने सरकार को आयोग की कार्यप्रणाली, सदस्यों द्वारा फाइलों को लटकाने और नियुक्तियों में हो रही देरी से स्पष्ट रूप से आगाह किया था, लेकिन सरकार इस पत्र पर कुंडली मारकर बैठी रही.
कहा कि यह पत्र केवल प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को लेकर एक गंभीर चेतावनी थी. जेपीएससी सदस्यों की मनमानी के कारण संयुक्त असैनिक प्रतियोगिता परीक्षा, विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों, परीक्षा नियंत्रकों और शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया महीनों तक बाधित रही.
उन्होंने सवाल उठाया कि दो साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पत्र पर क्या कार्रवाई की, इसका जवाब राज्य के युवाओं को मिलना चाहिए. सांसद ने मांग की है कि तत्कालीन अध्यक्ष के पत्र पर हुई कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाये. लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाये और आयोग की कार्यप्रणाली में अनावश्यक विलंब की निष्पक्ष जांच करायी जाये.
ये भी पढ़ें: बिना देवेंद्र महतो के रांची के सदर अस्पताल से लौटे आंदोलनकारी, डॉक्टर बोले- डिस्चार्ज संभव नहीं, बनेगी नई रणनीति
ये भी पढ़ें: पति के नाम जारी जाति प्रमाणपत्र पर JPSC ने खारिज की उम्मीदवारी, हाईकोर्ट ने नियुक्ति का दिया आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सतीश सिंह
मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









