जॉयदा मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे तीन दोस्त, इचाडीह में ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में घालय का इलाज करती डाक्टर | Prabhat Khabar Network

रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इचाडीह के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस जांच जारी है.

विज्ञापन

तमाड़. रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इचाडीह के समीप सोमवार दोपहर करीब दो बजे सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतकों की पहचान राहे थाना क्षेत्र के फुलवैर निवासी नगन मुंडा (17) और बुंडू थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी शीला कुमारी (16) के रूप में हुई. घायल बुधन मुंडा (18) भी फुलवैर का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, तीनों जॉयदा स्थित शिव मंदिर में पूजा करने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे.

इचाडीह के पास एक अज्ञात ट्रक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था. सामने ट्रक को देख कर बुधन ने ब्रेक लगाया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. इसी दौरान पीछे बैठे शीला और नगन भी गिर पड़े और सामने से आ रहे ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर चढ़ गया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. घायल बुधन को तमाड़ सीएचसी से रिम्स रेफर किया गया. पुलिस फरार ट्रक की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: JPSC पर फिर घिरी हेमंत सरकार, 2 साल पुराने पत्र को लेकर संजय सेठ ने उठाये बड़े सवाल

ये भी पढ़ें: पति के नाम जारी जाति प्रमाणपत्र पर JPSC ने खारिज की उम्मीदवारी, हाईकोर्ट ने नियुक्ति का दिया आदेश


विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola