नितिन नबीन की टीम में झारखंड के प्रदीप वर्मा निभाएंगे अहम भूमिका, बनाए गए BJP के राष्ट्रीय मंत्री
प्रदीप वर्मा की फाइल फोटो
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है. झारखंड के प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस नई कार्यकारिणी में देश भर के नेताओं को शामिल किया गया है.
रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम (National Executive Committee) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. बीजेपी के इस नई कार्यकारिणी में झारखंड से राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें संगठन का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. पार्टी की इस नई टीम में कुल 16 राष्ट्रीय मंत्री, एक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और एक राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.
नितिन नबीन की टीम में झारखंड के इकलौते नेता हैं प्रदीप वर्मा
सोमवार को जारी सूची के अनुसार, नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले प्रदीप वर्मा झारखंड के एकमात्र नेता हैं. वर्तमान में वे झारखंड प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पूर्व वे प्रदेश संगठन में महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं.
संगठन में मजबूत पकड़ और चुनावी अनुभव का मिला फायदा
प्रदीप वर्मा को भारतीय जनता पार्टी के कुशल रणनीतिकार और प्रभावी संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता है. इससे पहले भी वे संगठन के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं. साल 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्हें संताल परगना का प्रभार सौंपा गया था. इसके अलावा, उन्होंने बंगाल और बिहार विधानसभा चुनावों में भी कई क्षेत्रों के प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. राजनीति के साथ-साथ प्रदीप वर्मा सरला बिरला शिक्षण संस्थान के मुख्य प्रबंधक भी हैं, जिसके अंतर्गत कई प्रतिष्ठित स्कूल और विश्वविद्यालय संचालित होते हैं. प्रदीप वर्मा की राष्ट्रीय मंत्री पद पर नियुक्ति से झारखंड बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त उत्साह है. माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व में उनकी मौजूदगी से राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड बीजेपी को और अधिक मजबूती मिलेगी.
ये भी पढ़ें: झारखंड JPSC-JSSC Protest : JSSC सचिव सुधीर गुप्ता के ठिकानों पर CID की छापेमारी, खंगाले गए दस्तावेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









