JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- छात्रों का आंदोलन भटकाने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

बाबूलाल मरांडी ने एमएमडीआर संशोधन पर हेमंत सरकार को घेरा. कहा- युवाओं के आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए सरकार फैला रही है भ्रम.

विज्ञापन

रांची. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के आंदोलन और युवाओं की मांगों को डायल्यूट करने के लिए इस विधेयक का बहाना बनाकर भ्रम फैला रही है. श्री मरांडी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार राज्यों का खनिज राजस्व नहीं छीन रही है.

नये संशोधन के बावजूद रॉयल्टी, डीएमएफ, एनएमइटी और नीलामी प्रीमियम में राज्यों की हिस्सेदारी यथावत रहेगी तथा खनन से होने वाली कमायी का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को ही मिलेगा. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 2014-15 से 2024-25 के बीच राज्यों का खनिज राजस्व 354 प्रतिशत बढ़कर 1,14,549 करोड़ रुपये हो गया है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि झारखंड की असली समस्या केंद्र नहीं, बल्कि राज्य सरकार की गलत नीतियां हैं.

पिछले छह वर्षों में झारखंड ने केवल चार खदानों की नीलामी की, जिनमें से एक भी चालू नहीं हो सकी. इसके विपरीत ओडिशा ने 35 खदानें चालू कर 87,000 करोड़ रुपये का प्रीमियम हासिल किया. श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल की धांधली के खिलाफ छात्र 20 दिनों से अनशन पर हैं. जब छात्रों ने सीएम आवास घेराव की चेतावनी दी, तब सरकार बातचीत के लिए जागी. जेपीएससी अध्यक्ष पद के लिए 70 करोड़ के लेन-देन से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों पर भी उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की. प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: रांची में 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस को देख भाग रही थी आरोपी

ये भी पढ़ें: JPSC पर फिर घिरी हेमंत सरकार, 2 साल पुराने पत्र को लेकर संजय सेठ ने उठाये बड़े सवाल


विज्ञापन
सतीश सिंह

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मेरा मीडिया जगत में 25 वर्षों का अनुभव है. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में 22 वर्षों की अपनी यात्रा के दौरान, निष्पक्षता, गहराई और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ पत्रकारिता की है. रांची में रहकर पिछले 15 वर्षों तक हाईकोर्ट रिपोर्टिंग की है. वर्तमान में मैं राजनीतिक और विभागीय रिपोर्टिंग के माध्यम से समाज को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य निरंतर कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola