Hemant Soren Gift: होली से पहले इस तारीख से मिलेगी हेमंत सोरेन की सौगात, झारखंड में 50 लाख से अधिक को मिलेंगे 5000 रुपए

Maiya Samman Yojana
Hemant Soren Gift: झारखंड में होली से पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि सभी लाभुकों को मिल जाएगी. आठ मार्च के बाद जनवरी और फरवरी के पैसे भेजने की शुरुआत की जाएगी. इसके बाद मार्च का पैसा दिया जाएगा.
Hemant Soren Gift: सुनील कुमार झा, रांची-झारखंड विधानसभा में मंईयां सम्मान योजना की राशि होली से पहले देने की घोषणा के बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में तैयारी तेजी से चल रही है. लाभुक के बैंक खाता का आधार कार्ड से लिंक नहीं होने की स्थिति फिलहाल राशन कार्ड सत्यापन को राशि ट्रांसफर का आधार बनाया जा सकता है. राशि ट्रांसफर करने को लेकर आवश्यक प्रकिया पूरी की जा रही है. मंईयां योजना की लाभुकों को एक साथ दो माह ही राशि दी जायेगी. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले जनवरी व फरवरी की राशि दी जायेगी. राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया आठ मार्च के बाद शुरू होगी. होली से पहले सबको राशि उपलब्ध करा दी जायेगी. जनवरी, फरवरी के बाद जल्द ही मार्च की भी राशि दे दी जायेगी.
सभी जिलों को लाभुकों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का था निर्देश
सरकार ने दिसंबर, 2024 में राशि वितरण के बाद सभी जिलों को लाभुक का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा था. इसमें योजना के लाभ के लिए शर्त के अनुरूप आवेदिका का झारखंड का निवासी होना, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक बैंक खाता का होना अनिवार्य है. सरकार ने इनमें से एक शर्त में दिसंबर तक की छूट दी थी. इसके तहत अगर लाभुक का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो भी उसे दिसंबर तक की राशि दी जायेगी. लाभुक को जनवरी से राशि नहीं मिलने के पीछे यही शर्त प्रमुख वजह रही है. अब तक जिलों से जो जानकारी दी गयी है, उसके आधार पर अब भी काफी संख्या में लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है. इस दौरान विभाग ने इस शर्त से मार्च तक छूट देने का भी प्रस्ताव तैयार किया था, पर इस पर अब तक अंतिम निर्णय नहीं हो सका है. ऐसे में विभाग राशि ट्रांसफर करने को लेकर राशन कार्ड को आधार बना सकता है. राज्य में लगभग 40 लाख से अधिक लाभुकों के राशन कार्ड का सत्यापन हो चुका है. सत्यापन के आधार पर राशन कार्ड के सही होने के साथ-साथ लाभुक की झारखंड की निवासी होने की भी जांच की गयी.
लाभुकों की संख्या में हो सकती है कमी
दिसंबर 2024 में 56.61 लाख लाभुकों को राशि दी गयी थी. अब इस संख्या में कमी हो सकती है. पलामू प्रमंडल में ही लगभग दो लाख लाभुक फर्जी मिले हैं. राज्यभर में ऐसे फर्जी लाभुकों की संख्या पांच लाख से अधिक होने की आशंका जातायी जा रही है.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




