ePaper

Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन ने दी सरकारी नौकरी की सौगात, 289 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

Updated at : 18 Feb 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren Distributes Appointment Letter

नगर विकास विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 289 युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी. सभी की नियुक्ति नगर विकास विभाग में हुई है. डिटेल यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Hemant Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी है. नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग में 289 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई है. धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सेकेंड फ्लोर के सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने हाथों से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया. नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि आप अपनी मेहनत से आगे भी कामयाबी हासिल करेंगे. आज आप संकल्प लें कि व्यवस्था, सिस्टम के किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी, निष्ठा के साथ काम करेंगे और सरकार के प्रयासों में सार्थक भूमिका निभायेंगे.’

झारखंड के निर्माण के उद्देश्य को पूरा कर रहे हेमंत सोरेन : वित्त मंत्री

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य का निर्माण जिस उद्देश्य से हुआ था, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं. शहरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी कई काम किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड को युवाओं का राज्य बनाना चाहते हैं. इसी कड़ी में आज युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. हेमंत सरकार 2.0 में सरकार राज्य के विकास के प्रति समर्पित है.

किस पद पर कितने लोगों की हुई नियुक्ति

पद का नामनियुक्ति की संख्या
गार्डेन अधीक्षक9
वेटनरी ऑफिसर8
सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर12
सेनेटरी सुपरवाईजर42
राजस्व निरीक्षक174
विधि सहायक44

हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो आपका लक्ष्य : संजय यादव

उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड के विकास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है. उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि झारखंड के विकास में, सभी जन कल्याण के विचारों को सार्थक करने की शपथ लें. हर झारखंडी के चेहरे पर मुस्कान हो, यही आपका लक्ष्य होना चाहिए. युवाओं को रोजगार दिलाना, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री के दशा-निर्देश में सरकार काम कर रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरकार के इरादों को साकार करने में आपकी भूमिका खास : सुदिव्य

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आंखों में सुनहरी चमक लेकर आप उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम बढ़ा रहे हैं. शहरीकरण दिनोंदिन बढ़ रहा है. बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग निकलकर शहरों में आ रहे हैं. शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर्स को मजबूत किया जा रहा है. खुशी की बात है कि तमाम राजनीतिक झंझावातों के बावजूद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के बच्चों को नियुक्ति पत्र देने में सरकार सफल रही.

नगर विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि नगर के विकास के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य की एक चौथाई आबादी शहरों में रहती है. शहरी क्षेत्र राज्य के विकास का चेहरा होता है. निकाय क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर्स की चुनौती है. सड़क, नाली ट्रांसपोर्टेशन की चुनौती है. ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आजीविका की तलाश में शहर आते हैं, जिससे शहरों पर दबाव बढ़ रहा है. आप सभी का दायित्व है कि शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करें.

सरकार ने इस वर्ष शुरू कर दी है नियुक्तियां : सुनील कुमार

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि आज खुशी का दिन है. सरकार ने इस वर्ष नियुक्तियां शुरू कर दी है. सरकार के द्वारा निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य किये जा रहे हैं. इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. नगर निकाय सहित विभिन्न सेक्टर में प्रतिभावान लोगों की जरूरत है. आप अपना काम तत्परता और पारदर्शिता के साथ करेंगे, ऐसी उम्मीद है.

नगर विकास विभाग में 491 लोगों की पहले हो चुकी है नियुक्ति

  • कार्यपालक पदाधिकारी
  • सहायक नगर आयुक्त
  • विशेष पदाधिकारी
  • सहायक नगर निवेशक
  • लेखा पदाधिकारी
  • सहायक अभियंता
  • कनीय अभियंता
  • स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर
  • पाइपलाइन इंस्पेक्टर

इसे भी पढ़ें

15 IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, जानें किस विभाग की सचिव बनीं पूजा सिंघल

झारखंड में आतंक की पाठशाला : बांग्लादेशी आतंकी ने युवाओं को दी ट्रेनिंग, सरकार पर हमलावर भाजपा

हेमंत सोरेन ने सरकारी कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, DA-DR में वृद्धि समेत 12 प्रस्तावों को कैबिनेट ने दी मंजूरी

महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी कार मांडू में दुर्घटनाग्रस्त, 2 महिला की मौत, कई गंभीर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola