Monsoon News : मॉनसून टर्फ थोड़ा कमजोर पड़ा, पर आज चार जिलों में भारी बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाववाले क्षेत्र से बना मॉनसून टर्फ ओड़िशा-छत्तीसगढ़ की ओर चला गया है, जिससे यह थोड़ा कमजोर पड़ गया है.

विज्ञापन

रांची. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाववाले क्षेत्र से बना मॉनसून टर्फ ओड़िशा-छत्तीसगढ़ की ओर चला गया है, जिससे यह थोड़ा कमजोर पड़ गया है. इससे झारखंड के विभिन्न जिलों में आसमान थोड़ा साफ होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, अब भी कई जिलों में मॉनसून के बादल हैं, जिससे कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. लेकिन रविवार को राज्य के चार जिलों में अब भी भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इनमें गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ शामिल हैं.

राजधानी रांची में 10 अक्तूबर तक छाये रहेंगे बादल, कहीं-कहीं बारिश

राजधानी रांची में 10 अक्तूबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. शनिवार को राज्य में सबसे अधिक देवघर में 18 मिमी बारिश हुई. जबकि चाईबासा में 15.1 मिमी, बोकारो में चार मिमी, रांची में 0.2 मिमी, जमशेदपुर में 0.4 मिमी व मेदिनीनगर में 0.2 मिमी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश भवनाथपुर (गढ़वा) में 185 मिमी बारिश हुई है. 12 अक्तूबर से मॉनसून के लौटने की संभावना व्यक्त की गयी है.

झारखंड में चार दिन में 277 प्रतिशत बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार एक से चार अक्तूबर 2025 तक झारखंड में 58.9 मिमी बारिश हुई. जबकि सामान्य वर्षापात 15.6 मिमी है. यानि अब तक झारखंड में 277 प्रतिशत बारिश हो गयी है. वहीं, रांची में एक से चार अक्तूबर तक 31.8 मिमी बारिश हुई है. जबकि सामान्य वर्षापात 14.4 मिमी है. यानि यहां 121 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है, लेकिन पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. जमशेदपुर में सबसे अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola