ePaper

झारखंड में 16 जून तक हीट वेव, मौसम विभाग ने देवघर समेत 5 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Updated at : 11 Jun 2023 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 16 जून तक हीट वेव, मौसम विभाग ने देवघर समेत 5 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

झारखंड में लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. आने वाले 5 दिन तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी करके कहा है कि 16 जून तक झारखंड के कई जिलों में हीट वेव की स्थिति रहेगी.

विज्ञापन

झारखंड में 16 जून तक हीट वेव की चेतावनी जारी की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 11 जून से 15 जून तक झारखंड में कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति रहेगी. इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. विभाग ने कम से कम 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

देवघर समेत 5 जिलों में भीषण गर्मी

रांची स्थित मौसम केंद्र ने अपने स्पेशल बुलेटिन में कहा है कि सोमवार यानी 12 जून को बाबानगरी देवघर के अलावा गिरिडीह और कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले यानी पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हीट वेव की स्थित रहेगी.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

पलामू प्रमंडल के लातेहार को छोड़कर शेष दो जिलों पलामू और गढ़वा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा और गोड्डा के लिए भी मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के इन जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी. साथ ही वर्षा और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है.

इन 5 जिलों के लिए 16 जून तक ऑरेंज अलर्ट

इसी बुलेटिन में विभाग ने 12 जून से 16 जून 2023 तक के मौसम के बारे में भी बताया गया है. कहा गया है कि 12 से 16 जून के बीच 5 जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह और देवघर में लोगों को प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ेगी. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए 5 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Monsoon Tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट

16 जिलों के लिए येलो अलर्ट, गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग ने दुमका, साहिबगंज और पाकुड़ जिला को छोड़कर राज्य के सभी 21 जिलों के लिए ऑरेंज या येलो अलर्ट जारी किया है. 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, तो शेष 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में कहीं-कहीं लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना होगा. बारिश और वज्रपात की आशंका है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola