21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Monsoon Tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट

Monsoon Tracker 2023|गर्मी का कहर झेल रहे झारखंड के लोगों को कब मिलेगी राहत. राज्य में कब होगी प्री-मॉनसून की बारिश, जो गर्मी से निजात दिलायेगी. झारखंड में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम. हर अपडेट यहां पढ़ें.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 11

पूर्वी बिहार में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. इसका असर झारखंड में भी आने वाले दिनों में देखा जायेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 14 जून तक भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान झारखंड के कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 12

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने ककहा है कि 10 जून को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह में कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 13

इसके अगले दिन यानी 11 जून को भी इन्हीं जिलों में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात होने की आशंका है. रविवार को भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है. साथ ही कुछ इलाकों में हीट वेव यानी उष्ण लहर की भी चेतावनी जारी की गयी है.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 14

झारखंड के पूर्वी और उससे सटे हिस्से में 12 जून को वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम केंद्र ने जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सोमवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ऐसा अनुमान है. इस दौरान कुछ जगहों पर हीट वेव भी चलेगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 15

13 जून को प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों यानी संताल परगना, कोल्हान और संताल परगना से सटे धनबाद और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी. वहीं, कुछ इलाकों में बादल गरजेंगे और वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकती है. इन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 16

मौसम केंद्र रांची की मानें, तो 14 जून को भी मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे. हालांकि, आज जो अलर्ट जारी किया गया है, उसमें 14 जून को हीट वेव की चर्चा नहीं है. इसमें सिर्फ यही कहा गया है कि झारखंड के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 17

भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. यानी अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं होगी.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 18

मौसम केंद्र ने 11 जून के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किये हैं. इसमें पलामू और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अलावा कुछ अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोल्हान प्रमंडल और गिरिडीह एवं देवघर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Undefined
Monsoon tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, imd ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट 19

11 से 14 जून के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. खबर है कि 12 जून को झारखंड में प्री-मॉनसून की बारिश हो सकती है.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel