Ranchi News : गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर मामले की हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू

Published by :SUNIL PRASAD
Published at :01 May 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर मामले की हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू

खंडपीठ ने अमन साहू की मां की ओर से सभी तथ्यों के साथ एक नयी हस्तक्षेप याचिका दायर करने को कहा

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांगवाली याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस राजेश कुमार की खंडपीठ ने मामले की. सुनवाई के दौरान अमन साहू की मां किरन देवी की ओर से सभी तथ्यों के साथ एक नयी हस्तक्षेप याचिका दायर करने को कहा. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर सरकार बताया गया कि एनकाउंटर मामले की जांच सीआइडी कर रही है. किरण देवी की और से दायर आइए याचिका में आरोप लगाया गया है कि घटना से पहले डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अमन साहू को एनकाउंटर में मारने की धमकी थी. बाद में पुलिस ने एनकाउंटर की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया है. इस मामले में अमन साहू की मां ने डीजीपी अनुराग गुप्ता, रांची एसएससी चंदन कुमार सिन्हा, एटीएस एसपी ऋषभ झा व इंस्पेक्टर पीके सिंह के खिलाफ नामजद ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है, लेकिन मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. उल्लेखनीय है कि एनकाउंटर मामले में अमन साहू की मां किरन देवी की ओर से चीफ जस्टिस को एक पत्र लिख कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी व फोटो उपलब्ध कराया गया था. इसपर संज्ञान लेते हुए कोर्ट मामले की सुनवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola