निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में सीए की अग्रिम जमानत पर सुनवाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

हाइकोर्ट ने इडी को जवाब दायर करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
रांची. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में सीए हृदयानंद तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान अदालत ने प्रतिवादी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को चार सप्ताह के अंदर जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 21 जून की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी ह्दयानंद तिवारी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. इडी ने 22 फरवरी 2023 को टेंडर कमीशन घोटाले में वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इडी की टीम ने वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त है. इस मामले में इडी ने नीरज मित्तल, ताराचंद गुप्ता व राम प्रकाश भाटिया को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी हृदयानंद तिवारी ने ही सीए मुकेश मित्तल से वीरेंद्र राम को मिलवाया था. मुकेश मित्तल के कार्यालय में हृदयानंद तिवारी काम करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










