Education News : स्वास्थ्य व महिला सशक्तीकरण एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं : उत्कर्ष

रांची के एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. महिलाओं का स्वास्थ्य उनके सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है.
रांची (विशेष संवाददाता). रांची के एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने कहा है कि स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण एक दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं. महिलाओं का स्वास्थ्य उनके सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है. श्री कुमार बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज में श्री शक्ति के सहयोग से महिला सशक्तीकरण जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. श्री कुमार ने कहा कि कई तरीके ऐसे हैं, जिनसे महिला सशक्तीकरण और उनके स्वास्थ्य को और मजबूत किया जा सकता है. महिलाओं को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, अधिकारों और सेवाओं के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाना अत्यंत महत्वपूर्ण है. एसडीएम ने कहा कि साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. साइबर सुरक्षा महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनके डिजिटल अधिकारों की रक्षा करने में मदद कर सकती है. मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक करना चाहिए, ताकि वे अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित रख सकें. ऐसे में डिजिटल साक्षरता का खास महत्व है. कार्यक्रम में एमडीएम आदित्य पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, डीएसपीएमयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनय भरत, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, एसपीओ डॉ सरिता लकड़ा, एपीपी निखार वर्णवाल, साइबर सुरक्षा से पंकज कुमार सिंह, पुलिस कराटे कोच मनीष मिश्रा ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने मुख्य रूप से ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल अधिकारों, डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. कॉलेज में दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. डॉ एसपी महतो, एनएसएस पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, श्रेया तिवारी, स्नेह प्रभा, डॉ बी होरो, डॉ सुनिति नायक, डॉ तमन्ना सिंह, डॉ रीना मथुराई, डॉ नुपुर सिन्हा, डॉ अंजु पुष्पा, डॉ निधि, डॉ राजश्री, डॉ रीता, डॉ संजू, डॉ नीरा सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




