Handball : झारखंड व एसएससीबी में फाइनल आज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:24 AM

विज्ञापन

53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप

विज्ञापन

रांची. मेजबान झारखंड और एसएससीबी की टीमें 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गयी हैं. दोनों के बीच खिताबी मुकाबला बुधवार को सुबह 11 बजे से खेला जायेगा. होटवार स्थित खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में झारखंड ने पंजाब को 33-29 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एसएससीबी ने मध्य प्रदेश को 31-25 से पराजित किया. मैच के दौरान हैंड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष गुरु चरण सिंह गिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इनके अलावा झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु भी मौजूद थे. इससे पूर्व क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 30-23 से हराया. वहीं, अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पंजाब ने उत्तराखंड को 22-20 से, मध्य प्रदेश ने बिहार को 34-25 से और एसएससीबी ने दिल्ली को 34-28 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola