ePaper

डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आसमान में बचाई बच्चे की जान, झारखंड के गवर्नर बोले- हमें आप पर गर्व है

Updated at : 01 Oct 2023 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आसमान में बचाई बच्चे की जान, झारखंड के गवर्नर बोले- हमें आप पर गर्व है

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने अपने प्रधान सचिव को सम्मानित किया. राजभवन ने ट्वीट किया, ‘आपके इस नेक कार्य पर मुझे गर्व है. यह मानव सेवा को प्रदर्शित करता है. आपकी तत्परता से एक बच्चे की जान बचाने में जो मदद मिली, वह अत्यंत प्रशंसनीय है.

विज्ञापन

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी से कहा है कि हमें आप पर गर्व है. राज्यपाल ने डॉ कुलकर्णी को गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया. दरअसल, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने हवाई जहाज में हजारीबाग के एक बच्चे की जान बचाई है. 30 सितंबर को रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक छह माह के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चे के माता-पिता बेहद परेशान हो उठे. तभी फ्लाइट में घोषणा की गई कि एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है. अगर विमान में कोई डॉक्टर मौजूद हैं, तो बच्चे की मदद करें. डॉ कुलकर्णी तत्काल अपनी सीट से उठे और उस बच्चे के पास पहुंचे. उन्होंने बच्चे के माता-पिता से बातचीत की. बच्चे के बारे में कुछ जानकारी ली. इसके बाद उसकी जांच की. बच्चे की मां से पूछा कि क्या उसे कुछ दवाइयां देतीं हैं. बच्चे की मां ने उन्हें सारी जानकारी दी. इसके बाद परिवार के पास जो दवाई उपलब्ध थी, बच्चे को खिलाई गई. साथ ही विमान में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्चे का उन्होंने उपचार किया. थोड़ी देर में बच्चे को आराम मिला और उसके माता-पिता के साथ-साथ विमान में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली.

राज्यपाल ने डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को किया सम्मानित

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को जब इस बात की जानकारी मीडिया से हुई, तो रविवार को उन्होंने अपने प्रधान सचिव को सम्मानित किया. राजभवन ने राज्यपाल के साथ डॉ नितिन मदन कुलकर्णी की तस्वीर ट्वीट कर यह जानकारी दी. राज्यपाल ने डॉ कुलकर्णी को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इसका फोटो भी ट्वीट किया. ट्वीट में लिखा, ‘आपके इस नेक कार्य पर मुझे गर्व है. यह मानव सेवा को प्रदर्शित करता है. आपकी तत्परता से एक बच्चे की जान बचाने में जो मदद मिली, वह अत्यंत प्रशंसनीय है. आपके द्वारा किए गए कार्य मानवता की सेवा की दिशा में अन्य के लिए अनुकरणीय है. बताया गया है कि डॉ कुलकर्णी ने प्राथमिक उपचार कर बच्चे की जान बचा ली. जिस वक्त बच्चे की तबीयत बिगड़ी, उस समय इंडिगो की फ्लाइट 6ई5043 जमीन से 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था.

Also Read: इंडिगो फ्लाइट में यात्री को हुई खून की उल्टी, मुंबई से रांची तक का था सफर, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

हजारीबाग से दिल्ली इलाज के लिए जा रहा था बच्चा

इंडिगो के विमान में बीमार बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी. वह इलाज के लिए हजारीबाग से दिल्ली जा रहा था. रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चा नॉर्मल हो गया. बता दें कि नितिन मदन कुलकर्णी ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है. डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए. जमशेदपुर में जब वह उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) थे, तब कई बार एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जब वहां डॉक्टर नहीं होते, तो वह मरीजों का इलाज करने लगते थे. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सचिव रह चुके हैं. अभी राज्यपाल के प्रधान सचिव हैं.

Also Read: Jharkhand News: रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola