बढ़ते साइबर फ्राड व हैकिंग पर सरकार गंभीर, सरकारी विभागों की वेबसाइट की सिक्यूरिटी होगी अॉडिट

Updated at : 12 Dec 2020 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
बढ़ते साइबर फ्राड व हैकिंग पर सरकार गंभीर, सरकारी विभागों की वेबसाइट की सिक्यूरिटी होगी अॉडिट

सरकारी विभागों की वेबसाइट की सिक्यूरिटी अॉडिट होगी

विज्ञापन

jharkhand news, ranchi news, jharkhand cyber crime news, cyber crime news jharkhand रांची : लगातार हो रहे साइबर फ्राड व हैकिंग का मामला देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सरकारी विभागों की अधिकृत वेबसाइट की सिक्यूरिटी अॉडिट कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी विभागों की ऑफिशल वेबसाइट की हैकिंग नहीं हो , इसके लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग कदम उठाये.

उन्होंने कहा कि सभी विभागीय वेबसाइट की सिक्योरिटी पक्की की जाये ताकि कोई इसे हैक न कर सके. उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में सूचना प्राद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में दी. सीएम ने कहा कि आइटी आज की नितांत जरूरत बन चुकी है. चाहे सरकार हो या आम लोग, सूचना प्रौद्योगिकी से कामकाज में तेजी, क्षमता विस्तार और पारदर्शिता आयी है.

ऐसे में राज्य की आवश्यकता और आम जनता की सहूलियत के लिए सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं के विकास, विस्तार और उपयोग पर सरकार का विशेष जोर है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आइटी सेवाओं और उपकरणों को लेकर कंप्रेहेंसिव डाटा तैयार करें. उन्होंने ग्रिवांस सेल के लिए टॉल फ्री नंबर भी जारी करने को कहा.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola