एनआरसी पर फैसला ले सकती है सरकार

Author Pritish Sahay|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में नियुक्ति नियमावली की समीक्षा पर भी हुई बात

विज्ञापन

रांची : सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में कई अहम मुद्दे उठे. सत्ता पक्ष के विधायकों ने एनआरपी, एनआरसी और सीएए जैसे मुद्दे पर ठोस निर्णय लेने की बात कही. साथ ही राज्य में नियुक्ति नियमावली की समीक्षा करने पर भी चर्चा हुई. गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुलायी गयी बैठक में बंधु तिर्की ने एनआरसी-सीएए पर सरकार से स्टैंड लेने का आग्रह किया़ बिहार सरकार की तर्ज पर कार्रवाई करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री श्री सोरेन का कहना था कि सभी पहलुओं को देखते हुए सरकार फैसला लेगी.

बैठक में दूसरे विधायकों का भी कहना था कि गलत नीतियों को नहीं थोपा जाना चाहिए. बैठक में विभागों के नियुक्ति नियमावली के संशोधन का भी मामला उठा. श्री तिर्की ने इस मामले पर मुख्यमंत्री से कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी सहित कई विभागों की नियुक्तियां फंसती रही है. सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेगी, तो नियुक्ति संभव नहीं होगा. इस पर दूसरे विधायक भी सहमत थे.

इस मामले पर भी मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को देखने के लिए कहा. बैठक में विधायकों का कहना था कि जिला में कार्यक्रम का बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग होनी चाहिए. योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसे देखने की जरूरत है़

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola