Gold and Silver Rate : झारखंड में सोने की कीमत स्थिर, चांदी के रेट में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

3 अक्टूबर को 24 कैरेट 8 ग्राम सोने का मूल्य 45,528 तथा 22 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 43,360 रुपये रखी गयी थी. उसी तरह 2 अक्टूबर को 24 कैरेट कीमत 46,032 रुपये व 22 कैरेट का भाव 43,840 रुपये थे

विज्ञापन

रांची : त्योहारों का सीजन नजदीक है. और अगर आप झारखंड में सोना-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है. रांची में आज सोने का भाव स्थिर है. यानी कल के ही भाव पर आज इसकी खरीदारी की जा सकती है. रांची में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 56,910 रुपया है. वहीं, चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है. राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सिल्वर के भाव 73,100 रुपये है. जबकि इसकी कीमत 73,500 रुपये था.

उससे पहले यानी कि 3 अक्टूबर को 24 कैरेट 8 ग्राम सोने का मूल्य 45,528 तथा 22 कैरेट 8 ग्राम की कीमत 43,360 रुपये रखी गयी थी. उसी तरह 2 अक्टूबर को 24 कैरेट कीमत 46,032 रुपये व 22 कैरेट का भाव 43,840 रुपये थे. गौरतलब है कि हाल के दिनों में गोल्ड सिल्वर रेट में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह सप्लाई और डिमांड में उतार-चढ़ाव का होना है. वहीं, साल दर साल लोगों की बढ़ती कारणों में आय भी सबसे बड़े कारणों में से एक है.

Also Read: Gold-Silver Price Today: पांच हजार रुपये सस्ता हो गया सोना! त्योहारी सीजन में अभी खरीदारी का है बेहतरीन समय
इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

क्या होता है 24 कैरेट सोना?

आपने कई बार 24, 22 और 18 कैरेट सोने के बारे में सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोगों के पास इसकी सही जानकारी होती है. दरअसल, 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. बाजार में भी इसे 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह का एलॉय यानी दूसरा धातू नहीं मिला होता है. 24 कैरेट का सोना इतमा मुलायम और लचीला होता है कि इससे रेगुलर ज्वेलरी नहीं बनाए जा सकते हैं. हालांकि, इसका इस्‍तेमाल सिक्‍के और गोल्ड बार बनाने मेंकिया जाता है. इसके अलावा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मेडिकल डिवाइसेज में भी इसका उपयोग किया जाता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola