Ranchi News : डोरंडा में एक ही जगह दो से सोने की चेन छीनी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:26 AM

विज्ञापन

हंटर बाइक पर सवार युवकों ने की छिनतई

विज्ञापन

रांची. डोरंडा थाना क्षेत्र के वनांचल शिक्षा समिति व जगनारायण कुटीर के बीच हंटर बाइक पर सवार दो युवकों ने सोने की चेन छिनतई की दो वारदातों को अंजाम दिया. युवक काला रंग का मास्क पहने थे. चेन छीनने के बाद वे लोग स्वागतम अपार्टमेंट की ओर भाग गये. मामले में वीर कुंवर सिंह काॅलोनी निवासी विजय कुमार शर्मा और इंदिरा पथ शुक्ला काॅलोनी निवासी सुजाता पाठक ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों के साथ स्कूल से घर जाने के दौरान घटना घटी. इससे पहले 21 जनवरी को भी स्कूल से पाेते को लेकर घर जा रही महिला के गले से मजिस्ट्रेट काॅलोनी में सोने की चेन की छिनतई की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola