सीएम के रोड शो के दौरान सोने की चेन की छिनतई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 12:33 AM

विज्ञापन

महुआ मांझी के चुनाव कार्यालय में तकनीकी सहयोग प्रदान करता है पीड़ित चंदन कुणाल

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान झामुमो प्रत्याशी महुआ मांझी के चुनाव कार्यालय में तकनीकी सहयोग प्रदान करने वाले राजा चंदन कुणाल के गले से साेने की चेन छीन ली गयी. मामले में उन्होंने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि तीन नवंबर को सीएम हेमंत साेरेन व रांची से झामुमो प्रत्याशी महुआ मांझी के रोड शो के दौरान शाम को रिसालदार बाबा मजार के सामने मैदान में भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात लड़कों ने मेरे गले से सोने की चेन खींच ली. चेन खोजने के दौरान चोरों पर मेरी नजर पड़ी. लेकिन वे लोग भीड़ का फायदा उठाकर भाग गये. चेन की कीमत 2.40 लाख रुपये थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola