जीवों में अभिमान आने से दूर हो जाते हैं भगवान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 9:44 PM

विज्ञापन

साध्वी सुनीता दीदी ने भगवान श्री कृष्ण की रासलीला का वर्णन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

सिकिदिरी के भूसूर में श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान महायज्ञ के छठे दिन साध्वी सुनीता दीदी ने भगवान श्री कृष्ण की रासलीला का वर्णन किया. कहा जब जीव में अभिमान आता है तो भगवान उनसे दूर हो जाते हैं. लेकिन जब कोई भगवान को न पाकर विरह में होता है तो श्रीकृष्ण उस पर अनुग्रह करते हैं और उसे दर्शन देते हैं. जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वत: प्राप्त हो जाती है. श्रीकृष्ण की लीला से गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे. उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मन की चोरी से है. कन्हैया ने भक्तों के मन को चुराया. उन्होंने उनकी बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम से सराबोर कर दिया. कहा कि श्री कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राक्षसी पूतना को भेजता है. परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं. इसी प्रकार कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं, परंतु कृष्ण उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं. इससे नाराज भगवान इंद्र भारी वर्षा करते हैं. इसे देखकर कृष्ण कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों की रक्षा करते हैं. भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने से इंद्र का घमंड टूट जाता है. आयोजन में समिति के अध्यक्ष धनेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, नेवालाल महतो, गणेश किशोर महतो, आशा देवी, मंजू देवी, कमल महतो, कौशल किशोर महतो, मुकेश महतो, तपेश्वर महतो, झब्बुलाल महतो, रामप्रसाद महतो, डिप्टी महतो, कमल महतो, हेमंत कुमार आदि योगदान कर रहे हैं.

फ्लैग :::::::: श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत ज्ञान महायज्ञ में साध्वी सुनीता दीदी ने कहाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola