Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति पर भेजें शुभकामनाएं, खुशहाली और समृद्धि का संदेश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jan 2026 9:15 AM
मकर संक्रांति 2026 की शुभकामनाएं
Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति 2026 पर अपनों को भेजें शुभकामनाएं, संदेश और बधाई. सूर्य उत्तरायण के इस पावन पर्व पर समृद्धि, खुशहाली और नई शुरुआत की कामना करें.
Happy Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक पावन और उल्लास से भरा पर्व है, जिसे हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायण का शुभारंभ होता है. यह पर्व नए आरंभ, सकारात्मक ऊर्जा, फसल की खुशहाली और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है. उत्तर भारत में पतंगबाजी, तिल-गुड़ का सेवन और दान-पुण्य के साथ यह त्योहार बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है.
मकर संक्रांति पर शुभकामना संदेश
इस मकर संक्रांति पर आपके जीवन से हर दुःख दूर हो,
खुशियों की पतंग आसमान छूए,
और सूर्य देव का आशीर्वाद
हर कदम पर आपके साथ रहे.
शुभ मकर संक्रांति 2026!
मकर संक्रांति पर धार्मिक शुभेच्छा
गंगा-यमुना के पावन तट पर उमड़े श्रद्धालु,
सूर्य देव का मिले आशीर्वाद अपार,
यही है मकर संक्रांति का पावन संदेश.
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
मकर संक्रांति का सकारात्मक संदेश
इस पावन पर्व पर आपके जीवन में
हर सुबह नई उम्मीद लेकर आए,
खुशियों का सूरज कभी अस्त न हो.
हैप्पी मकर संक्रांति 2026!
ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर दान का शुभ समय, सूर्य गोचर से जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी पर संदेश
सपनों को थामे मन में,
पतंग उड़े खुले आसमान में,
हर ऊंचाई पर मिले सफलता,
और जीवन खुशियों से भर जाए.
शुभ मकर संक्रांति 2026!
मकर संक्रांति पर सूर्य देव की कृपा
इस मकर संक्रांति सूर्य की किरणें
आपके जीवन को उजास से भर दें,
और समृद्धि आपके द्वार पर दस्तक दे.
Happy Makar Sankranti 2026!
मकर संक्रांति पर आध्यात्मिक शुभकामना
सूर्य के उत्तरायण होने के साथ
आपके जीवन में भी उजाले की वृद्धि हो,
स्वास्थ्य, शांति और सफलता
हर दिन आपके संग चले.
मकर संक्रांति 2026 पर्व की हार्दिक मंगलकामनाएं!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










