पैर फिसलकर कुआं में गिरने से लड़की की मौत

पंडरा ओपी क्षेत्र के सर्वेश्वरी नगर शिव मंदिर के समीप रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा अनुष्का खलखो की मौत कुआं में गिर कर पानी में डूबने की वजह से हो गयी.
रांची. पंडरा ओपी क्षेत्र के सर्वेश्वरी नगर शिव मंदिर के समीप रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा अनुष्का खलखो की मौत कुआं में गिर कर पानी में डूबने की वजह से हो गयी. घटना की सूचना गुरुवार की सुबह आठ बजे पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक नाबालिग के पिता का नाम शिवम खलखो है और वह पुलिस विभाग में हैं. शिवम खलखो की शिकायत पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर लिया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का पैर फिसल गया था. इस कारण वह कुआं में गिर गयी. घटना के पीछे किसी का कोई दोष नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




