रांची में 9 मिनट तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, कार्तिक पूर्णिमा के दिन लग रहा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण लोग सोमवार को ही अपने-अपने घरों में सत्यनारायण भगवान के कथा का श्रवण कर रहे हैं. कई लोग मंगलवार की रात को इसका श्रवण करेंगे. ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान ध्यान कर मंदिरों की साफ-सफाई करके पूजा-अर्चना की जायेगी.
कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को है. सोमवार को दिन के 3 बजकर 59 मिनट से पूर्णिमा लग जायेगा, जो मंगलवार को दिन के 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. मंगलवार को भरनी नक्षत्र है, जो रात 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इस दिन स्नान आदि की पूर्णिमा है. इसी दिन कार्तिक मास का समापन और व्रत नियम आदि का समापन हो जायेगा.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा और उसकी सहायक नदियों और सरोवरों आदि में स्नान और भगवान सत्यनारायण की पूजा करने और कथा के श्रवण आदि का विशेष महत्व है. हालांकि, सोमवार को पूरी रात पूर्णिमा मिलने के कारण इसी दिन व्रत की पूर्णिमा मान्य है. मंगलवार को उदय काल में पूर्णिमा मिलने के कारण सारा दिन पूर्णिमा माना जायेगा.
Also Read: 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पर छत्र भंग योग से होगा सत्ता परिवर्तन, जानें, झारखंड में ग्रहण दिखेगा या नहीं
मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण लोग सोमवार को ही अपने-अपने घरों में सत्यनारायण भगवान के कथा का श्रवण कर रहे हैं. कई लोग मंगलवार की रात को इसका श्रवण करेंगे. ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान ध्यान कर मंदिरों की साफ-सफाई करके पूजा-अर्चना की जायेगी. ग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट दिन भर बंद रहेंगे. इस अवधि में केवल मंत्र जाप आदि का विशेष महत्व है. गर्भवती स्त्रियों को चंद्र ग्रहण देखने और इस दौरान किसी भी चीज को काटने आदि की मनाही होती है.
अगले वर्ष यानी वर्ष 2023 में 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा. इसके अलावा 20 अप्रैल व 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में नहीं दिखेगा.
मंगलवार को खग्रास चंद्र ग्रहण है, जो संपूर्ण भारत में दिखेगा. भारतीय समयानुसार चंग्र ग्रहण दिन में 3 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रहा है. इसका मोक्ष शाम 6 बजकर 19 मिनट पर होगा. इसका मध्य शाम 4 बजकर 29 मिनट पर है. देश में चंद्रोदय के समय ग्रहण लगा रहेगा. सुदूर पूर्वोत्तर राज्यों में खग्रास चंद्र ग्रहण का मध्य 4 बजकर 29 मिनट पर अल्प समय के लिए दिखेगा.
Also Read: रांची और हजारीबाग में जानें कब से कब तक दिखेगा सूर्य ग्रहण, रखें इन बातों का ध्यान
रांची में शाम 5 बजकर 03 मिनट पर चंद्रोदय है. ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, भारत में 5 बजकर 09 मिनट पर शुरू होगा. इसका मोक्ष शाम 6 बजकर 19 मिनट पर है. यह ग्रहण मेष राशि के भरनी नक्षत्र में लग रहा है. रांची में पूर्ण चंद्रग्रहण नौ मिनट तक नजर आयेगा. खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता के अनुसार, आंशिक चंद्र गहण दिन में 2 बजकर 40 मिनट से शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. दिन के 3 बजकर 46 मिनट से शाम 5 बजकर 12 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा.
राज्य में चंद्रोदय के समय ग्रहण दृश्यमान होगा. पंडित कौशल कुमार मिश्र ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक नौ घंटा पहले मान्य होता है. इस कारण से प्रात: 8 बजकर 09 मिनट से सूतक लग जायेगा. उन्होंने कहा कि चंद्रमा उदय के समय से ही ग्रहण लगे होने के कारण शास्त्र में 12 घंटे पहले इसका सूतक मानने का विधान है. यह ग्रहण भारत के अलावा एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और मध्य अमेरिका में दृश्यमान होगा.
-
मेष: घात
-
वृष: हानि
-
मिथुन: लाभ
-
कर्क: सुख
-
सिंह: मान नाश
-
कन्या: कष्ट
-
तुला: स्त्री पीड़ा
-
वृश्चिक: शौख्य
-
धनु: चिंता
-
मकर: व्यथा
-
कुंभ: श्री
-
मीन: क्षति
रिपोर्ट- राज कुमार, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




